Friday, August 7, 2020

सपना

एक सपना एक चाहत, दिल की है एक आहट,
तन्हा जो खड़ा हूं, एक सपना बड़ा हूं,
 आंधी सा मैं चुप हूं, अन्दर सुगबुगाहट,
 
एक सपना एक चाहत, दिल की है एक आहट,
तुम ही तो खुदा हो, पर मुझसे जुदा हो, 
हूं सनम मैं तुम्हारा, बेरहम सा सहारा, 

आंखें खुली पर है झिलमिलाहट, 
एक सपना एक चाहत, दिल की है एक आहट,


- धर्म


ख्वाबों की दुनिया
सपनों की उड़ान

रेगिस्तान में बना हो जैसे
रेत का मकान

एक झोंके में ध्वस्त सबकी इमारत होती है
उसके बाद भी सबका एक सपना एक चाहत होती है

- धर्म

1 comment: